Khabarwala 24 News Hapur: Viksit Bharat संकल्प यात्रा विकास खंड सिंभावली की ग्राम पंचायत शरीफपुर और फरीदपुर गोसाई में रविवार को निकली गई। यात्रा में वीडियो वैन से विकसित भारत का संदेश कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सुनाया गया।
Viksit Bharat कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जानकारी गोपाल राय और शिवम पांडे ने ग्रामीणों को दी। गोपाल राय ने पंचायत सचिवालय के माध्यम से ग्रामीणों को दी जा रही 243 सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार जनता के द्वार जाकर लोगों को सुविधाएं दे रही हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दोनो चरणों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इससे स्वच्छता के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। स्वच्छ व सुंदर ग्राम का सपना साकार हुआ है। इससे गंदे वातावरण के कारण होने वाली बीमारियों में भी कमी आ रही है। इससे गांव विकसित गांव की ओर बढ़ रहा है।

लाभार्थी पार्क योजनाओं की जानकारी दी
Viksit Bharat कार्यक्रम में सीडीपीओ मीनाक्षी ने बाल विकास के कार्यक्रम की जानकारी दी। आपूर्ति विभाग की जानकारी पूजा ने जानकारी दी। एडीओ कृषि ने कृषि विभाग की लाभार्थी पार्क योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों की ओर से योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत में उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
अपनी जुबानी सफलता की कहानी सुनाई (Viksit Bharat)
कृषि विभाग के लाभार्थियों ने अपनी जुबानी सफलता की कहानी सुनाई और बताया की इससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। समूह की महिलाओं ने भी अपनी जुबानी सफलता की कहानी सुनाई । डीसी एनआरएलएम और खंड विकास अधिकारी ने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया। उन्होंने विकसित भारत का संकल्प भी सभी को दिलाया।
Viksit Bharat कार्यक्रम में डीसी एनआरएलएम आशा देवी, खंड विकास अधिकारी डा हरित कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिवम पांडे, सीडीपीओ मीनाक्षी आर्या , आपूर्ति विभाग की निरीक्षक पूजा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक गोपाल राय समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी , ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।





