Hapur व्यापारियों पर फर्जी मुकदमों के विरोध में भड़के विभिन्न व्यापारिक संगठन

Khabarwala 24 Hapur News : देहात थाना क्षेत्र की नवीन मंडी में 15 अक्टूबर को व्यापारियों और किसान नेताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगा बुधवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन दिया है। डीएम और एसपी ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का भरोसा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 Hapur News : देहात थाना क्षेत्र की नवीन मंडी में 15 अक्टूबर को व्यापारियों और किसान नेताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगा बुधवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन दिया है। डीएम और एसपी ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
बुधवार को संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और गुड़ गल्ला व्यापार कमेटी के पदाधिकारी एकत्रित होकर डीएम प्रेरणा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कार्यालय में पहुंचे।

Hapur व्यापारियों पर फर्जी मुकदमों के विरोध में भड़के विभिन्न व्यापारिक संगठन

जहां पर व्यापारियों ने बताया कि किसान नेताओं द्वारा मंडी समिति के कांटे की पर्ची को लेकर हंगामा करते हुए व्यापारियों से हाथापाई कर दी थी। किसान लोग ट्रैक्टर-ट्राली में धान, मूंजी लेकर आते हैं। मंडी समिति के गेट पर लगे कांटे पर ट्राली की तोल होती है और तोल कराते वक्त दो-तीन किसान ट्रैक्टर-ट्राली पर ही बैठे रहते हैं। जिसका संज्ञान मंडी समिति के कर्मचारियों और सचिव को भी है। वह तोल कराते समय ट्राली से नहीं उतरते। जब माल खाली हो जाता है तब किसान उस ट्राली पर नहीं होते हैं। जिस कारण कांटे की तोल व वास्तविक तोल में फर्क आ जाता है। इस बात पर ही मंडी में मारपीट हो गई थी। जिसकी शुरूआत किसान नेताओं ने व्यापारियों से की थी। व्यापारियों ने तो सिर्फ अपना बचाव किया था। जिसकी तहरीर व्यापारियों ने उसी समय देहात थाने में दे दी थी। पुलिस ने किसान नेताओं के दवाब में आकर व्यापारियों पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस वजह से मंडी में कामकाज ठप है। विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने डीएम और एसपी से पूरे प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

यह लोग रहे मौजूद

ललित कुमार छावनी वाले, अमन गुप्ता, बिजेंद्र पंसारी, संजय अग्रवाल, अशोक बबली, प्रदीप हाईड्रो वाले, संजीव आढ़ वाले, सोनू बंसल, राजीव गर्ग दत्तियाना वाले, सुमित कंसल आदि मौजूद रहे।

Hapur व्यापारियों पर फर्जी मुकदमों के विरोध में भड़के विभिन्न व्यापारिक संगठन Hapur व्यापारियों पर फर्जी मुकदमों के विरोध में भड़के विभिन्न व्यापारिक संगठन Hapur व्यापारियों पर फर्जी मुकदमों के विरोध में भड़के विभिन्न व्यापारिक संगठन Hapur व्यापारियों पर फर्जी मुकदमों के विरोध में भड़के विभिन्न व्यापारिक संगठन Hapur व्यापारियों पर फर्जी मुकदमों के विरोध में भड़के विभिन्न व्यापारिक संगठन Hapur व्यापारियों पर फर्जी मुकदमों के विरोध में भड़के विभिन्न व्यापारिक संगठन Hapur व्यापारियों पर फर्जी मुकदमों के विरोध में भड़के विभिन्न व्यापारिक संगठन Hapur व्यापारियों पर फर्जी मुकदमों के विरोध में भड़के विभिन्न व्यापारिक संगठन

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News