शहीदो के परिवारों को सम्मानित करेंगे उत्तराखंड के राज्यपाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरWALA 24 न्यूज, हापुड़ : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आगामी 23 दिसंबर को यहां श्रीराम वाटिका में पहुंचेंगे। जहां एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और शहीदों के परिवारों को सम्मानित करेंगे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

नगर के स्वर्ग आश्रम रोड़ पर स्थित श्री राम वाटिका में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तत्वावधान में संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था 23 दिसंबर को राष्ट्रीय एकीकरण एवं निर्माण दिवस के रूप में मनाने जा रहा है। जिसमें उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन पावन चिंतन धारा के संस्थापक गुरू पवन सिन्हा, विश्व शांति केन्द्र के संस्थापक पूज्य आचार्य डाक्टर लोकेश मुनि करेंगे। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य सलाहकार राजन छिब्बर, जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर, इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाई पी सिंह व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टी पी त्यागी (वीर चक्र) विशिष्ठ अतिथि होंगे।

- Advertisement -

ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम में जनपद के दर्जन भर शहीद परिवारों, समाज सेवियो, पत्रकारों व किसान संगठनों के मुख्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई के पदाधिकारी प्रशासनिक अधिकारियो से वार्ता कर रहे है।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी व महिला बिग्रेड की जिला कोषाध्यक्ष पूनम उपाध्याय समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।

——————–

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-