UPPCL औद्योगिक फीडरों का जनपद में होगा विस्तार, बदलेंगे जर्जर तार

Khabarwala 24 News Hapur: UPPCL जनपद में ऊर्जा निगम औद्योगिक फीडरों का विस्तार करेगा, इसके साथ ही लाइनें और संसाधन बढ़ाए जाएंगे। 15 अप्रैल तक अनुरक्षण और सर्वे का कार्य किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। अधिक लोड वाले फीडरों पर नए संयोजन लगेंगे, साथ ही वीसीबी मशीनें और अन्य उपकरण ठीक कराकर, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: UPPCL जनपद में ऊर्जा निगम औद्योगिक फीडरों का विस्तार करेगा, इसके साथ ही लाइनें और संसाधन बढ़ाए जाएंगे। 15 अप्रैल तक अनुरक्षण और सर्वे का कार्य किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। अधिक लोड वाले फीडरों पर नए संयोजन लगेंगे, साथ ही वीसीबी मशीनें और अन्य उपकरण ठीक कराकर, टीमों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

बड़े पैमाने पर मिलता है राजस्व (UPPCL )

जनपद में ऊर्जा निगम के तीन डिवीजन हापुड़, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर हैं। हापुड़ डिवीजन से धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र, दिल्ली रोड, ततारपुर बाईपास, पिलखुवा डिवीजन से पिलखुवा और धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र को विद्युत सप्लाई मिलती है। आठ से अधिक फीडर उद्योगों के लिए हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर निगम को राजस्व मिलता है।लेकि नगर्मियों में एक्सर ओवर लोडिंग, ट्रिपिंग और लाॅ वोल्टेज की समस्या इन फीडरों पर बनी रहती है।

फीडरों का होगा विस्तार (UPPCL )

उद्योग बंधुओं की बैठक में भी बिजली की समस्याओं को जोरशोर से उठाया जाता है। निगम के अधिकारियों ने गर्मियों से पहले ही इन फीडरों का अनुरक्षण करने का निर्णय लिया है। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक टीमें हर फीडर की सघनता से जांच करेगा। जर्जर लाइनों को बदला जाएगा। नए संयोजन लगाने के साथ ही फीडरों का विस्तार भी किया जाएगा। जिससे उद्यमियों को लाभ मिलेगा।

रिवैंप योजना और बिजनेस प्लान योजना भी चालू (UPPCL )

जनपद में रिवैंप योजना और बिजली प्लान योजना भी चालू है, जिनसे आबादी के बीच की लाइनें बदलवाई जा रही हैं। नए ट्रांसफार्मर लगवाए जा रहे हैं। जर्जर लाइनों की चिंगारी से जहां फसले नहीं चलेंगी, वहीं लीड फुकने की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

किन बिजली घरों से जुड़े हैं औद्योगिक फीडर

धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र सबसे बड़ा है, जिसके लिए धीरखेड़ा में ही बिजली घर बनाया गया है। दिल्ली रोड पर बनी फैक्ट्रियों की सप्लाई प्रीत विहार बिजली घर और दिल्ली रोड बिजली घर से होती है। ततारपुर की फैक्ट्रियों को सप्लाई लालपुर बिजली घर से मिलती है।

15 मिनट से अधिक बाधित नहीं रहेगी बिजली

ऊर्जा निगम के शेड्यूल के अनुसार जिला स्तर पर 24 घंटे, तहसील स्तर पर 22 घंटे और ग्रामीण स्तर पर 18 घंटे सप्लाई को व्यवस्थित करने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। किसी भी क्षेत्र में फाल्ट आदि के कारण 15 मिनट से ज्यादा सप्लाई बाधित न रहे, इसके लिए टीम का गठन के साथ साथ फाल्ट वाले स्थानों पर चैकियां स्थापित कराएगा। ताकि 15 मिनट के अंदर ही सप्लाई शुरू हो सके।

क्या कहते हैं अधिकारी

औद्योगिक क्षेत्रों को निर्बाध सप्लाई देने के लिए 15 अप्रैल तक फीडर, लाइन, मशीनों की स्थिति का सर्वे करते हुए रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिन संसाधनों की जरूरत होगी उसे पूरा कराया जाएगा। रोस्टर के अनुसार जनपद को निर्बाध सप्लाई मिलेगी। अविनाश कुमार, अधीक्षण अभियंता

Uppcl औद्योगिक फीडरों का जनपद में होगा विस्तार, बदलेंगे जर्जर तार Uppcl औद्योगिक फीडरों का जनपद में होगा विस्तार, बदलेंगे जर्जर तार Uppcl औद्योगिक फीडरों का जनपद में होगा विस्तार, बदलेंगे जर्जर तार Uppcl औद्योगिक फीडरों का जनपद में होगा विस्तार, बदलेंगे जर्जर तार Uppcl औद्योगिक फीडरों का जनपद में होगा विस्तार, बदलेंगे जर्जर तार Uppcl औद्योगिक फीडरों का जनपद में होगा विस्तार, बदलेंगे जर्जर तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News