Transport Department परिवहन विभाग का अब अपना होगा कार्यालय, शासन ने दी मंजूरी

Khabarwala 24 News Hapur: Transport Department परिवहन विभाग का अब अपना भवन होगा। मेरठ रोड स्थित गांव दादरी के पास दो एकड़ भूमि में बनने वाले कार्यालय को शासन से मंजूरी मिल गई है। दो मंजिला भवन बनाने के लिए कार्यदायी संस्था को भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जल्द ही निर्माण के लिए शासन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Transport Department परिवहन विभाग का अब अपना भवन होगा। मेरठ रोड स्थित गांव दादरी के पास दो एकड़ भूमि में बनने वाले कार्यालय को शासन से मंजूरी मिल गई है। दो मंजिला भवन बनाने के लिए कार्यदायी संस्था को भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जल्द ही निर्माण के लिए शासन से बजट जारी हो सकता है।

12 वर्ष बाद भी नहीं मिला अपना भवन (Transport Department)

हापुड़ जनपद का सृजन हुए करीब 12 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक परिवहन विभाग के पास अपना कार्यालय नहीं है। मेरठ रोड पर किराए के भवन में परिवहन विभाग का कार्यालय संचालित हो रहा है। इस भवन में जगह की कमी के कारण यहां तैनात अफसर, कर्मचारियों के साथ साथ यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दादरी में बनेगा कार्यालय (Transport Department)

आपको बता दें कि पिछले कई वर्षों से परविहन विभाग का अपना भवन बनवाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। पहले मोदीनगर रोड और फिर चितौली रोड पर कार्यालय के लिए भूमि का चयन किया गया था, लेकिन जमीनी विवाद के कारण वहां भूमि नहीं मिल सकी थी। इसके बाद दादरी में कार्यालय बनाने के लिए दो एकड़ भूमि को चिंहित किया गया। जिला प्रशासन ने कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करा दी।

क्या कहते हैं अफसर

एआरटीओ (प्रशासन) छवि सिंह का कहना है कि परिवहन विभाग के कार्यालय निर्माण के लिए शासन द्वारा कार्यदारी संस्था सीएनडीएस को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। संस्था के अधिकारियों द्वारा स्थालीय निरीक्षण कर भवन का नक्शा बनाया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही भवन का निर्माण शुरू हो सके।

Transport department परिवहन विभाग का अब अपना होगा कार्यालय, शासन ने दी मंजूरी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News