CLOSE

स्वामी विवेकानंद जयंती को भाजपा युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: स्वामी विवेकानंद जयंती को भाजपा युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर यंग इंडिया रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा व हापुड़ जिला प्रभारी/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा मान सिंह गोवस्वामी ने दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया।दौड़ प्रतियोगिता में 500 युवाओं ने प्रतिभाग किया और सभी युवाओं को जिलाध्यक्ष उमेश राणा,जिला प्रभारी मान सिंह गोवस्वामी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने सभी प्रतिभाग किये हुए युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हापुड़ जिले की यंग इंडिया रन में दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम सिखेड़ा कंवर सिंह तंवर के फार्म से शुरू होकर सिम्भावली के डी कॉलिज पर समापन हुआ।

- Advertisement -

क्या बोले भाजपा के जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्र को आगे ले जाने का आह्वान किया।

क्या बोले जिला प्रभारी

- Advertisement -

जिला प्रभारी मान सिंह गोवस्वामी ने कहा कि आज देश का युवा विश्व पटल पर चलने को तैयार है और आप सभी युवा जिस तरह एकजुट होकर प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए है उसी तरह आप सभी स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर उनके रास्ते पर चलने का प्रयास करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने किया व कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने किया।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो नीलम सिंह,राजीव सिरोही,भूमि विकास बैंक चेयरमैन सुभाष प्रधान,संदीप सिंह, राजीव शर्मा,कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजू बिस्ला,भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंशुल सिंह,प्रशांत गौड़, अंकुर चौधरी,जिला मंत्री तरुण चौहान,राजन बाल्मीकि,गुड्डू प्रजापति,रोहित सिरोही,जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, दीपक गौड़, अर्जुन शर्मा,करन गौतम,सोनू वर्मा,किसान मोर्चा नगराध्यक्ष योगेंद राजपूत,अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री शिव कुमार गौतम,आकाश त्यागी,यश त्यागी,धर्मेंद्र गुर्जर,विकास प्रजापति, आदित्य सिंह,रोमी,सुमित,कपिल शर्मा,रितिक त्यागी,मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-