बिजलीकर्मियों की हड़ताल: कर्मचारियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन, राजस्व वसूली समेत अनेक कार्य अटके

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsHapur: बिजलीकर्मियों और अधिकारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। अधिशासी अभियंता कार्यालय पर कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण राजस्व वसूली समेत चैकिंग और नए कनेक्शन दिए जाने के काम अटक गए हैं। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल नहीं होने से फिलहाल सप्लाई सुचारू है। जिला प्रशासन ने भी बिजलीघरों के निगरानी का निर्णय लिया है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर बीते दिनों ऊर्जा मंत्री के समक्ष हुई वार्ता में मिले आश्वासन पर अमल नहीं किए जाने के विरोध में कर्मचारी चार दिन से हड़ताल पर हैं। इन चार दिनों में करीब साढ़े चार करोड़ का राजस्व प्रभावित हुआ है, जो उपभोक्ता अपने बिल जमा करने काउंटरों पर पहुंच रहे हैं, उनके बिल भी जमा नहीं हो पा रहे हैं।इसके अलावा ऊर्जीकरण के नए कार्य, कनेक्शन आवेदन के बाद जेई द्वारा किए जाने वाले सत्यापन, खराब बिलों की त्रुटि सुधार आदि कार्य भी ठप हो गए हैं।

शुक्रवार को जिलेभर के सरकारी बिजली कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए, 17 मार्च तक यह हड़ताल चलेगी, जिसका पहले ही एलान किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा अब बिजलीघरों की निगरानी बढ़ा दी गई है, जरूरत पडऩे पर लेखपालों को इस कार्य में लगाया जाएगा। फिलहाल संविदा कर्मचारी सप्लाई सेवा बहाल रख रहे हैं।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देने वालों में ईश्वर प्रसाद, संजय मौर्या, सुधीर कुमार, राजेश भास्कर, मनीष कुमार, मनोज कुमार, अफरोज खान, यामीन खान, आनंद मौर्या, महेंद्र सिंह प्रजापति, यशवंत प्रकाश, नीतू कुमार शामिल रहे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-