हापुड़ की श्री रामलीला समिति ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से की मुलाकात, रामलीला ग्राउंड की समस्याओं पर उठाई मांग

हापुड़ (khabarwala24 News)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पिछले 90 साल से रामलीला का आयोजन करने वाली श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड ने अपनी पुरानी परेशानियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। समिति के पदाधिकारियों ने विधायक विजय पाल आढ़ती के नेतृत्व में लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से लखनऊ मे मुलाकात की और रामलीला […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़ (khabarwala24 News)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पिछले 90 साल से रामलीला का आयोजन करने वाली श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड ने अपनी पुरानी परेशानियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। समिति के पदाधिकारियों ने विधायक विजय पाल आढ़ती के नेतृत्व में लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से लखनऊ मे मुलाकात की और रामलीला ग्राउंड की कई समस्याओं को उनके सामने रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने ग्राउंड की पैमाइश, बाउंड्री वॉल निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, कूड़े की समस्या और अवैध मीट दुकानों को हटाने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यान से सुनी और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रामलीला ग्राउंड की बढ़ती मुश्किलें

समिति के अनुसार, यह ग्राउंड पुराने समय में खाली जमीन पर मिला था, लेकिन अब चारों तरफ आबादी बढ़ गई है। इससे भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है। ग्राउंड मिट्टी का होने के कारण हर साल बरसात में पानी भर जाता है। पानी निकालने और मिट्टी-मालवा भरने में काफी मेहनत लगती है। रामलीला के दौरान धूल-मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे दर्शकों को परेशानी होती है। नगर पालिका ने ग्राउंड को कूड़ा घर बना दिया है, जहां साल भर शहर का कचरा इकट्ठा होता है और सिर्फ रामलीला के समय सफाई होती है। साथ ही कुछ अवैध मीट की दुकानें भी चल रही हैं, जिन्हें हटाना जरूरी है।

मांगें और अपील

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से करबद्ध निवेदन किया कि ग्राउंड की पैमाइश कराई जाए, बाउंड्री वॉल बनवाई जाए और इंटरलॉकिंग कराई जाए। इससे भूमि सुरक्षित रहेगी, अतिक्रमण रुकेगा और रामलीला का माहौल बेहतर बनेगा। विधायक विजय पाल आढ़ती, प्रधान विनोद वर्मा, महामंत्री उमेश अग्रवाल, मंत्री प्रदीप सोनी सहित अन्य पदाधिकारी इस मुलाकात में मौजूद थे। समिति ने उम्मीद जताई है कि सरकार के स्तर पर जल्द कार्रवाई होगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News