DM सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम

Khabarwala 24 News Hapur: DM जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सीएम डैसबोर्ड पर सी, डी तथा ई रैंकिंग प्राप्त योजनाओं से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए स्थापित सीएम डैसबोर्ड पर किसी भी विभागीय योजना की रैंकिंग खराब न आए। उन्होंने सी, डी तथा ई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: DM जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सीएम डैसबोर्ड पर सी, डी तथा ई रैंकिंग प्राप्त योजनाओं से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए स्थापित सीएम डैसबोर्ड पर किसी भी विभागीय योजना की रैंकिंग खराब न आए। उन्होंने सी, डी तथा ई रैंकिंग प्राप्त होने वाली योजनाओं के विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए आगामी माह में श्रेणी ए में हर हालत में लाने के निर्देश दिए।

इन विभागों के अफसरों को दिए सख्त निर्देश (DM)

जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कोऑपरेटिव विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, चिकित्सा विभाग, पंचायती राज विभाग, लोक निर्माण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा अन्य विकास विभागों के कार्यक्रमों की प्रगति सीएम डैसबोर्ड पर सी, डी तथा ई रैंकिंग होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ विभागीय योजनाओं की धीमी प्रगति से जनपद की रैंकिंग पर बुरा असर पड़ रहा है।

शिकायतों का गुणवक्ता के साथ करें निस्तारण (DM)

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से अपने कार्यक्रमों की प्रगति से संबंधित डाटा फीडिंग ठीक से करने के निर्देशित किया कि समस्त योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण तथा नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए । जिससे योजनाओं के ठीक ढंग से क्रियान्वयन किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन विभागों का आइजीआरएस पोर्टल पर खराब स्थिति है वह शिकायतों का त्वरित तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें साथ ही बार बार की जाने वाली शिकायतों स्पेशल क्लोज कराया जाना सुरक्षित करें। कुछ विभागों द्वारा उनके मुख्यालय से अधिक लक्ष्य निर्धारण करने तथा गलत डाटा फीडिंग करने की जानकारी दी गई । जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियो से मुख्यालय से पत्राचार करने के निर्देश दिए ।

जनपद की रैकिंग न हो खराब (DM)

उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की गलती की वजह से जनपद की रैंकिंग खराब नहीं होनी चाहिए । यदि इस माह खराब रैंकिंग प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से फीडबैक अच्छा प्राप्त होता है । उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत का गलत निस्तारण किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह रहे मौजूद (DM)

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि मौजूद थे।

Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम

Add
Add

Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम Dm सीएम डैसबोर्ड पर योजनाओं के खराब रैंकिंग पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News