CLOSE

Railway News छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Railway News Khabarwala 24 News Hapur: दीपावली के बाद अब शुक्रवार से छठ पूजा त्योहार शुरू हो चुका है। ऐसे में ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी मची हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार, झारखंड समेत पूर्वांचल की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल रहे हैं। यात्रियों को सुविधा हो सके इसको लेकर हापुड़ रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा के लिए कोई स्पेशल ट्रेन का ठहराव नहीं दिया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दीपावली और भैयादूज की भीड़ अभी रेलवे स्टेशन से छटी नहीं है कि छठ पूजा को लेकर सीटों की मारामारी मची हुई है। दिल्ली से पटना, गया व मुजफ्फरपुर आदि शहरों को जाने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। त्योहारों पर ट्रेनों में कंफर्म सीटों को लेकर यात्री मशक्कत कर रहे हैं। वह तत्काल टिकट लेने की आस लगाकर बैठे हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है और मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के आनंद विहार से पटना की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, श्रमजीवी, सद्भावना, अवध असम एक्सप्रेस सभी ट्रेनों में सीटों की मारामारी चल रही है, जिससे यात्री परेशान हैं। छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हापुड़ स्टेशन पर नहीं मिला ठहराव (Railway News)

दूसरी ओर इस वर्ष रेलवे बोर्ड ने किसी भी स्पेशल ट्रेन का हापुड़ रेलवे स्टेशन का ठहराव भी नहीं दिया है। ऐसे में जिले में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल आदि स्थानों के रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में भी बड़ी संख्या में पूर्वांचल व बिहार के लोग रहते हैं, जो छठ पूजा पर अपने घर जाते हैं। ऐसे में एसी से लेकर स्लीपर और जनरल कोच तक में बैठने को जगह नहीं मिल रही है। यही हाल वापसी की ट्रेनों का भी है।

- Advertisement -

Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान

Add
Add

Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान Railway news छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्री परेशान

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-