Railway News हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भावुक पल: घर से रूठकर भागे 13 वर्षीय मासूम के लिए फरिश्ता बने टीटीई दुर्गविजय

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News मुरादाबाद रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में तैनात एक टिकट परीक्षक (टीटीई) की मुस्तैदी और मानवीय संवेदनाओं के कारण एक मासूम बच्चा सुरक्षित अपने परिवार से मिल सका। हापुड़ मुख्यालय के सजग टीटीई दुर्गविजय यादव ने सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक 13 वर्षीय बालक को संदिग्ध […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News मुरादाबाद रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में तैनात एक टिकट परीक्षक (टीटीई) की मुस्तैदी और मानवीय संवेदनाओं के कारण एक मासूम बच्चा सुरक्षित अपने परिवार से मिल सका। हापुड़ मुख्यालय के सजग टीटीई दुर्गविजय यादव ने सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक 13 वर्षीय बालक को संदिग्ध परिस्थितियों में अकेला सफर करते हुए देखा, जिसके बाद सूझबूझ से काम लेते हुए उसे परिजनों तक पहुँचाया।

टिकट चेकिंग के दौरान हुआ शक (Railway News)

जानकारी के मुताबिक, टीटीई दुर्गविजय यादव सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों के टिकटों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक बच्चे पर पड़ी जो अकेला और सहमा हुआ लग रहा था। टीटीई ने जब बच्चे से सहूलियत और प्यार से पूछताछ की, तो उसकी पहचान संभल जिले के मोहल्ला हल्लूसराय निवासी आयुष सिंह (उम्र 13 वर्ष) के रूप में हुई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आयुष अपने घर से नाराज होकर बिना बताए निकल आया था और लापता था।

रेलवे और चाइल्ड हेल्पलाइन ने तुरंत संभाला मोर्चा (Railway News)

मामले की गंभीरता को देखते हुए टीटीई दुर्गविजय ने तुरंत इसकी सूचना उच्च रेल अधिकारियों को दी। इसके साथ ही बच्चे से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर उनसे संपर्क किया गया और उन्हें तुरंत हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुँचने के लिए कहा गया। जैसे ही ट्रेन हापुड़ स्टेशन पर पहुँची, मुख्य टिकट निरीक्षक विनीत शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम अलर्ट मोड पर पहले से तैयार मिली।

परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसू (Railway News)

सूचना मिलते ही किशोर के पिता अशोक कुमार बदहवास हालत में हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुँचे। अपने लाडले को बिल्कुल सुरक्षित देखकर पिता की आँखों में खुशी के आँसू छलक आए। सभी जरूरी कानूनी और विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने टीटीई दुर्गविजय यादव और पूरी रेलवे टीम का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।

सीनियर डीसीएम ने थपथपाई पीठ (Railway News)

इस सराहनीय कार्य के लिए मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior DCM) महेश यादव ने टीटीई दुर्गविजय यादव की सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय सरोकारों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीटीई की त्वरित कार्रवाई के चलते ही एक बिछड़ा हुआ बच्चा अपने परिवार को वापस मिल सका। यह घटना रेलवे कर्मचारियों की सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक बेहतरीन उदाहरण है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News