किसान बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं:नरेश टिकैत

Khabarwala24NewsHapurः भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि साक्षरता ही हमें समाज में सम्मान दिलाती है, किसान अपने बच्चों को अवश्य शिक्षा दिलाएं। शैक्षिक संस्थानों को गांव के अंदर अधिक ध्यान देना चाहिए। राकेश टिकैत रविवार को बुलंदशहर रोड स्थित नवादा के जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapurः भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि साक्षरता ही हमें समाज में सम्मान दिलाती है, किसान अपने बच्चों को अवश्य शिक्षा दिलाएं। शैक्षिक संस्थानों को गांव के अंदर अधिक ध्यान देना चाहिए।
राकेश टिकैत रविवार को बुलंदशहर रोड स्थित नवादा के जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव से अनेकों प्रतिभाएं आज देश-विदेश में नाम रोशन कर रही हैं। इसके पीछे गांव में शिक्षा की अलख जगा रही संस्थाएं काफी हद तक श्रेय की हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों और राजनीति में भी अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। खेल आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराने का सबसे अच्छा मंच है। इस मौके को हमें छोडऩा नहीं है बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ देकर देश का नाम रोशन करना है। बच्चे यदि साक्षर नहीं हुए तो उस परिवार का आगे निकलना मुश्किल होता है।
देश को आगे बढ़ाने में अच्छे राजनेताओं का बड़ा सहयोग होता है। इसलिए छात्र इस क्षेत्र में भी आगे आकर अपनी प्रतिभा से देश को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में उन्होंने मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया।
यह रहे मौजूद
जेपी स्कूल के संस्थापक रण सिंह, चेयरमैन नितीश, रविंद्र प्रधान, चौधरी कमल सिंह, चौधरी रविंद्र प्रधान, कुशल पाल आर्य, नितिन बाना, चौधरी भगत सिंह डॉ. अनिल सिवाल, डॉ. विवेक शर्मा, रामपाल सिंह, चौधरी यशवीर सिंह मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News