Khabarwala 24 News Hapur (साहिल अंसारी) : PM Awas yojana जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थियों को शनिवार को स्वीकृति पत्र दिए गए। साथ ही कुछ लाभार्थियों के घर जाकर पूजा -अर्चना कर नींव रखी गई। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
हर व्यक्ति के सिर पर हो छत (PM Awas yojana)
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति के सिर पर छत हो। देश के विकास के लिए पक्के मकानों का होना जरूरी है। उसी दिशा में शहर से लेकर गांवों तक काम चल रहा है। इसका लाभ हर वर्ग के व्यक्ति को मिल रहा है। यही कारण है कि कहीं भी चुनाव होता है तो लोग भाजपा को ही वोट देते हैं।

जनपदवासियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : विधायक (PM Awas yojana)
विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि केंद्र की योजनाओं को प्रदेश सरकार धरातल पर उतारने का काम कर रही है। इसका जिलेवासियों को भी लाभ मिल रहा है। मोहल्ला चमरी के वार्ड संख्या 18 में नीतू देवी पत्नी राजीव कुमार के निवास पर भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ-साथ 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
यह रहे मौजूद (PM Awas yojana)
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, एसडीएम (सदर) सुनीता सिंह, संजय त्यागी, पुनीत गोयल, राजीव अग्रवाल, तुषार आदि मौजूद रहे।





