CLOSE

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी चैत्रा वी ने किया बिजली घरों का निरीक्षण, दिए निर्देश

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsHapur : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी चैत्रा वी ने बृहस्पतिवार को बिजलीघरों का निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गर्मियों की तैयारियों को भी परखा। धीरखेड़ा बिजलीघर को लेकर सही जवाब न देने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई।

खामियों को लेकर लगाई फटकार :

शहर को 24 और देहात को 18 घंटे तक सप्लाई देने के आदेश हैं। गर्मियों को लेकर बिजलीघरों पर विशेष तैयारियों के आदेश दिए गए थे। इन्हीं का निरीक्षण करने के लिए बृहस्पतिवार को एमडी पीवीवीएनएल हापुड़ पहुंची।सबसे पहले उन्होंने कैली बिजलीघर का निरीक्षण किया। इसके बाद धीरखेड़ा, मोदीनगर रोड, अतरपुरा बिजलीघर का निरीक्षण किया। अधिकारियों से सप्लाई संबंधी जानकारी की, उपभोक्ताओं से भी फीडबैक लिया। बिजलीघरों पर मिली खामियों को लेकर कर्मचारियों को फटकार भी लगाई गई।

जर्जर लाइनों को कराएं दुरुस्त :

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां लाइनें जर्जर हैं, उन्हें दुरस्त कराया जाए। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, कनेक्शन देने में देरी न की जाए।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद :

इस दौरान अधीक्षण अभियंता यूके सिंह, एक्सईन मनोज कुमार, एसडीओ राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

 

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी चैत्रा वी ने किया बिजली घरों का निरीक्षण, दिए निर्देश पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी चैत्रा वी ने किया बिजली घरों का निरीक्षण, दिए निर्देश पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी चैत्रा वी ने किया बिजली घरों का निरीक्षण, दिए निर्देश

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-