नेताजी जयंती धूमधाम से मनाई, पथ संचलन निकाला

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: नेताजी जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में सोमवार को जैन कन्या इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की धूमधाम से जयंती मनाई गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विभिन्न […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: नेताजी जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में सोमवार को जैन कन्या इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की धूमधाम से जयंती मनाई गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। छात्रों द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्पित कर किया गया।

नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए

डॉ. अशोक मैत्रेय ने कहा कि नेताजी ऐसे व्यक्तित्व रहे जिनकी विश्व में कोई उपमा नहीं है। उन्होंने अपना सर्वस्य देश पर न्यौछावर कर दिया। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जीवन में संघर्ष करने और शिक्षित होने पर हमेशा बल दिया। समाजसेवी राम नरेश शर्मा ने कहा कि नेताजी के बताए गए रास्ते पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। ललित कुमार अग्रवाल छावनी वालों ने कहा कि नेताजी ने जो आदर्श स्थापित किए थे उन पर चलकर हम आदर्श समाज की स्थापना कर सकते हैं।

देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा

प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार गोहित ने कहा कि उन्होंने देश से बाहर रहकर आजाद हिंद फौज का गठन कर देश की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व कार्य किया। जिससे यह देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा। प्रधानाचार्य पारुल त्यागी ने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी के लिए जो कार्य किया उसका कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। प्रधानाचार्य प्रभा यादव ने कहा कि 1942 में यदि देश के कांग्रेस नेताओं का सहयोग नेताजी को मिला होता तो यह देश पांच साल पहले ही आजाद हो गया होता।

इन्हें किया सम्मानित

इस दौरान शिक्षा को समर्पित चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रभा यादव और आरएसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार गोहित को शॉल और सम्मान पत्र देकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पारुल त्यागी को रानी झांसी सम्मान और समाज सेविका पूजा महेश को मिथलेश अग्रवाल गुडलक जनसेवा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन आशुतोष आजाद ने किया। कार्यक्रम के बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन किया गया। जिसका विभिन्न स्थानों पर जोरदार पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसमें प्रतिभाग करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र, शिक्षकों और विद्यालयों को स्मृति चिन्ह दिया गया।

यह रहे मौजूद

इस दौरान ललित कुमार छावनी वाले, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, संजय त्यागी, डॉ. नरेंद्र केन, अविनाश अग्रवाल, राजीव गुडलक, उमेश कुमार शर्मा, महावीर वर्मा, श्रीप्रकाश शर्मा, रविंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News