मास क्लब ने इंटर कालेज में पंखे भेंट किए

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: मास क्लब ने बुलंदशहर रोड स्थित श्री जैन कन्या इंटर कालेज में बीस पंखे भेंट किए। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। नगर पालिका के सभासद सलाहुद्दीन मवाती ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहना चाहिए। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: मास क्लब ने बुलंदशहर रोड स्थित श्री जैन कन्या इंटर कालेज में बीस पंखे भेंट किए। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नगर पालिका के सभासद सलाहुद्दीन मवाती ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहना चाहिए। यह योगदान किसी भी रूप में हो सकता है। उन्होंने कहा कि श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ कॉलेज में अगर किसी चीज की आवश्यकता होगी जैसे ठंडे पानी की मशीन या आर.ओ तो मास क्लब छात्राओं की परेशानी को देखते हुए उसको भी पूरा करने की कोशिश करेगा । कालेज की प्रधानाचार्या पारूल त्यागी ने मास क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के नेक काम में अन्य संस्थाओं को भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस अवसर पर क्लब के सेक्रेटरी फजलुर्रहमान, ज्वाइंट सेक्रेट्री अब्दुल बासित तथा कोषाध्यक्ष तैमूर अब्बास उर्फ जिया एवं क्लब के सीनियर सदस्य डाक्टर अक़ील मलिक, रशीद सैफी, चौधरी जुबेर, चौधरी मेराज, रोबिन अंसारी  उपस्थित थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News