CLOSE

रैन बसेरे में सो रहे व्यक्ति की मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: रैन बसेरे में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला अतरपुरा निवासी नरेश करीब चार माह पहले नगर पालिका से सफाई कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। पिछले कई दिनों से वह नगर पालिका के रैन बसेरे में ही रात को सोता था। बृहस्पतिवार की रात को भी वह रैन बसेरे में सो रहा था। शुक्रवार की सुबह वहां सो रहे अन्य लोगों ने देखा कि वह अचेत पड़ा था। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की तो पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है।

मृतक के परिजन को सूचना दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि मृतक नरेश नगर पालिका से कुछ माह पहले ही सेवानिवृत्त हुआ था।

- Advertisement -

वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के फेफड़ों में पस और पेट में अधिक मात्रा में शराब पायी गई है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-