हापुड़ (Khabarwala24)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली हापुड़ पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार पांडे से शिष्टाचार भेंट की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक को त्योहार की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल कार्यकाल की कामना की।
शहर की व्यवस्था पर हुई चर्चा
इस मुलाकात के दौरान शहर की कानून-व्यवस्था और आपसी सहयोग के मुद्दों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई। एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने का आश्वासन दिया।

भेंट में मुख्य रूप से राजीव त्यागी (प्रदेश कोषाध्यक्ष), दिनेश त्यागी (जिलाध्यक्ष), विकास गर्ग (महामंत्री), संजय अग्रवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अजय सोढ़ा (उपाध्यक्ष), दलजीत नागर, सुशील कुमार शर्मा, बॉबी त्यागी, राजीव डंग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


