नूरपुर में सांसद ने किया (Amrit Sarovar)अमृत सरोवर का उद्घाटन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsHapur: तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड हापुड़ के ग्राम नूरपुर में शनिवार को (Amrit Sarovar) अमृत सरोवर का उदघाटन सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल ने किया।

क्षेत्र पंचायत द्वारा बनाए गए इस अमृत सरोवर में पाथ वे, फेंसिंग तथा ध्वजारोहण प्लेटफार्म बनाया गया हैं। इस दौरान ग्रामीण पर्यटन के उद्देश्य से गांव घूमने आए डीपीएस स्कूल के बच्चों से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बात की तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया। क्षेत्र पंचायत द्वारा किये गए अमृत सरोवर के कार्य की सराहना करते हुए सांसद ने ग्राम नूरपुर को सोलर ग्राम बनाये जाने का भी आह्वान किया तथा इस कार्य मे हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में सदर विधायक विजयपाल आढ़ती , विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया तथा ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी विरेन्द्र सिंह तथा ग्राम प्रधान पदम सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी श्री अभिमन्यु सेठ ने किया।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-