अवैध तरीके से चल रहे क्लीनिक को किया सील

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : नगर में अवैध तरीके से संचालित क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने रफीकनगर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक क्लीनिक के अवैध तरीके से संचालित होने की शिकायत पर उसे सील लगाने की कार्रवाई की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : नगर में अवैध तरीके से संचालित क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने रफीकनगर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक क्लीनिक के अवैध तरीके से संचालित होने की शिकायत पर उसे सील लगाने की कार्रवाई की गई।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर प्रवीन शर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सुनील कुमार त्यागी के निर्देश पर इन दिनों अवैध क्लीनिक संचालकों को नोटिस और सील करने की कार्रवाई की जा रही है। मोहल्ला रफीकनगर में एक मकान में पिछले काफी समय से क्लीनिक संचालित हो रहा था। इस बात की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थी कि क्लीनिक अवैध तरीके से संचालित हैं। ना तो क्लीनिक का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण है और न ही वहां बैठने वाले चिकित्सक के पास कोई भी डिग्री है। इस बात की जांच करने के लिए मंगलवार को वह अपनी टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे और मौके पर पहुंचकर कागजात दिखाने के लिए कहा गया।

मौके पर नही मिले पंजीकरण के कागजात

उन्होंने बताया कि मौके पर न तो कोई पंजीकरण मिल सका और न ही चिकित्सक कोई डिग्री दिखा सका। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सील करते हुए वहां पर नोटिस चस्पा कर दिया।

अवैध क्लीनिकों के लिए जारी रहेगा अभियान

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर प्रवीन शर्मा ने बताया कि शहर में किसी भी हाल में अवैध तरीके से क्लीनिक संचालित नहीं किए जाएंगे। यदि किसी का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं है तो वह जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें। वरना उनके खिलाफ भी इस प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

कई ने किए शटर बंद

मोहल्ले रफीक नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख अन्य अवैध क्लीनिक संचालक अपने-अपने क्लीनिकों के शटर गिरा दिए और मौके से रफू चक्कर हो गए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News