HPDA kharwala24 News Hapur : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) की टीम ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ द्वारा अवैध निर्माणों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में पिलखुवा विकास क्षेत्र में सचिव / सक्षम अधिकारी एच.पी.डी.ए प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में चार स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। । प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मच गई।
HPDA ने इन-इन स्थानों पर की कार्रवाई (HPDA)
प्राधिकरण की टीम ने पवला रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दस हजार वर्ग मीटर में वासिफ अली, नदीम की अवैध प्लाटिंग, दिनेश नगर कालोनी के गेट नंबर एक के सामने मुकीमपुर पिलखुवा में 3500 वर्ग मीटर पर अवैध प्लाटिंग, ग्राम पारसौना में 2500 वर्ग मीटर पर शीशपाल, गोपाल की अवैध प्लाटिंग, ग्राम छिजारसी परतापुर रोड पर अमरू, रवि, पिंटू, ब्रजेश की अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया ।

अभियान में यह रहे मौजूद (HPDA)
इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन तुषारकांत जैन, अवर अभियंता देशपाल सिंह, वीरेश कुमार राणा व प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे ।
HPDA सचिव ने दी चेतावनी
हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA के सचिव द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुनः चेतावनी दी है कि वह अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



