HPDA की टीम ने अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्रवाई, जानिए कहां की सीलिंग की कार्रवाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत विकास कार्यों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार, बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने पिलखुवा विकास क्षेत्र में अभियान चलाया।

HPDA की टीम ने यहां की कार्रवाई

प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से एनएच-9 से ग्राम खेड़ा को जाने वाले मार्ग पर राजकुमार तोमर द्वारा लगभग 700 वर्ग मीटर के भूखंड पर किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के प्रभारी सचिव और सक्षम अधिकारी प्रवीण गुप्ता के दिशा-निर्देशन में की गई।

टीम में यह रहे मौजूद

इस कार्रवाई में HPDA की प्रवर्तन टीम के प्रभारी वीरेश कुमार राना, अवर अभियंता अंगद सिंह, जितेंद्रनाथ दुबे और प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल था। टीम ने अवैध निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और पाया कि निर्माण कार्य बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था, जो प्राधिकरण के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके बाद, तत्काल प्रभाव से निर्माण स्थल को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध निर्माण को रोकना और क्षेत्र में नियोजित विकास को बढ़ावा देना है।

- Advertisement -

प्राधिकरण की चेतावनी

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) के सचिव ने अवैध निर्माण और विकास कार्य करने वालों को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण और विकास कार्य प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र के आधार पर ही किए जाने चाहिए। ऐसा न करने की स्थिति में प्राधिकरण न केवल निर्माण को सील करेगा, बल्कि उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई भी करेगा। इसके अलावा, अवैध निर्माणकर्ताओं और डेवलपर्स के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

add
add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-