HPDA अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ द्वारा अवैध निर्माण/अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज बुधवार को पिलखुवा विकास क्षेत्र में प्राधिकरण के सचिव / सक्षम अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में व पुलिस बल पिलखुवा के सहयोग से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ द्वारा अवैध निर्माण/अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज बुधवार को पिलखुवा विकास क्षेत्र में प्राधिकरण के सचिव / सक्षम अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में व पुलिस बल पिलखुवा के सहयोग से छह प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

Hpda अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, मची अफरा तफरी

यहां चला प्राधिकरण का बुलडोजर (HPDA)

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने जहारवीर मंदिर से अनवरपुर मार्ग पर ब्रिजेश लाला की 3400 वर्ग मीटर, दिनेश नगर रोड से रमपुरा रोड पर ग्राम मुकिमपुर में रामकुमार की 5000 वर्ग मीटर, दिनेश नगर कालोनी के गेट नंबर एक के सामने मुकीमपुर में सुनील कुमार व अन्य की 4000 वर्ग मीटर, जीएस मेडिकल कालेज के सामने ग्राम पिपलाबंदपुर दिनेश नगर रोड पर सुनील कुमार व अन्य की 3000 वर्ग मीटर, पवला रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने वासिफ अली एवं नदीम खान की 10000 वर्ग मीटर, पवला रोड दिनेश नगर रुपनगर से आगे हसीन व उपेंद्र की 4200 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को प्राधिकरण के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया।

Hpda अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, मची अफरा तफरी

अभियान में यह रहे शामिल (HPDA)

इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन अवर अभियंता नीरज शर्मा, राकेश सिंह तोमर एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल था।

Hpda अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, मची अफरा तफरी

सचिव ने दी चेतावनी (HPDA)

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने अवैध निर्माणकर्ताओं को पुन: चेतावनी दी जाती है कि अवैध निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास/ निर्माण कार्य करें। अन्यथा प्राधिकरण द्वारा सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के साथ साथ एेसे अवैध निर्माणकर्ताओं / विकासकर्ताओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hpda अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, मची अफरा तफरी Hpda अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, मची अफरा तफरी Hpda अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, मची अफरा तफरी Hpda अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, मची अफरा तफरी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News