HPDA अवैध निर्माण पर एचपीडीए हुआ सख्त, आठ स्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज मंगलवार को हापुड़ विकास क्षेत्र में हापुड़ एवं पिलखुवा विकास क्षेत्र में एचपीडीए के सचिव / सक्षम अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में आठ स्थानों पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज मंगलवार को हापुड़ विकास क्षेत्र में हापुड़ एवं पिलखुवा विकास क्षेत्र में एचपीडीए के सचिव / सक्षम अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में आठ स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मची रही।

प्राधिकरण की टीम ने यहां की सीलिंग की कार्रवाई (HPDA)

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने आशियाना कालोनी बुलंदशहर रोड पर मुनाजिर के 100 वर्ग की दुकान,ग्राम ततारपुर पर प्रताप सिंह की 1250 वर्ग मीटर पर निर्माण, जेडी इंटर कालेज के सामने जसरूपनगर रोड पर विनीत कुमार का 110 वर्ग गज का हाल व कमरे, ग्राम असौड़ा किठौर रोड पर अनीस चौधरी का 350 वर्ग गज के गोदाम ।

Hpda --
Hpda —

शहनाई फार्म हाउस के पीछे मेरठ रोड पर संजय बंसल का 440 वर्ग गज में गोदाम, ग्राम पटना निकट मेरठ बाईपास पर वेद प्रकाश का 300 वर्ग मीटर में गोदाम, शिवदयालपुरा बुलंदशहर रोड पर फरियाद त्यागी का 200 वर्ग मीटर व्यवसायिक भवन, छज्जूपुरा डाकखाने के सामने रामपाल का 40 वर्ग मीटर में कमरे में सीलिंग की कार्रवाई की गई। सभी स्थानों पर मानचित्र स्वीकृत नहीं था।

Hpda -
Hpda –

अभियान में यह रहे शामिल (HPDA)

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अभियान में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता राकेश सिंह तोमर, जितेंद्र नाथ दुबे, वीरेश कुमार राना, महेश चंद उप्रेती एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल था।

एचपीडीए के सचिव ने दी चेतावनी (HPDA)

हापुड-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओ को पुनः चेतावनी दी जाती है कि वह अवैध निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास/निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओ / विकासकर्ताओ के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Hpda अवैध निर्माण पर एचपीडीए हुआ सख्त, आठ स्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई, मची अफरा तफरी Hpda अवैध निर्माण पर एचपीडीए हुआ सख्त, आठ स्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई, मची अफरा तफरी Hpda अवैध निर्माण पर एचपीडीए हुआ सख्त, आठ स्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई, मची अफरा तफरी Hpda अवैध निर्माण पर एचपीडीए हुआ सख्त, आठ स्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई, मची अफरा तफरी Hpda अवैध निर्माण पर एचपीडीए हुआ सख्त, आठ स्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई, मची अफरा तफरी Hpda अवैध निर्माण पर एचपीडीए हुआ सख्त, आठ स्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई, मची अफरा तफरी Hpda अवैध निर्माण पर एचपीडीए हुआ सख्त, आठ स्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई, मची अफरा तफरी Hpda अवैध निर्माण पर एचपीडीए हुआ सख्त, आठ स्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई, मची अफरा तफरी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News