Hapur कूड़े के ढेर में मिला नवजात , अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक कू़ड़ा बीनने वाली मजदूर की सतर्कता के कारण एक नवजात बच्चे की जान बच गई। नवजात को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक कू़ड़ा बीनने वाली मजदूर की सतर्कता के कारण एक नवजात बच्चे की जान बच गई। नवजात को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

असम निवासी मोहम्मद कूड़ा बीनने का काम करता है। मंगलवार को वह कूड़ा बीनते बीनते ग्राम दहपा के पास स्थित एक कूड़े के ढेर पर पहुंचा तो वहां उसे एक नवजात के रोने की आवास सुनाई दी। आवाज सुनने ही घबरा गया और पास जाकर देखा तो एक मासूम नवजात पड़ा था। मोहम्मद ने बच्चे को उठाया और आसपास के लोगों से बच्चे के बारे में जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह नवजात को लेकर अपने घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur)

नवजात के मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्स उसका उपचार कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया की आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेड खंगाली जा रही है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है। प्रयास है कि जल्द ही नवजात के बारे में जानकारी हो सके।

Add
Add

Hapur कूड़े के ढेर में मिला नवजात , अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Hapur कूड़े के ढेर में मिला नवजात , अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Hapur कूड़े के ढेर में मिला नवजात , अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Hapur
Hapur

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News