Hapur में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जोर

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आज मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा और अपने पद की नेम प्लेट मुख्य द्वार पर लगाए। इससे संगठन की पहचान […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आज मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा और अपने पद की नेम प्लेट मुख्य द्वार पर लगाए। इससे संगठन की पहचान और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाए, तो संगठन को मजबूत होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान अहम है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता

बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष (पिलखुआ) मदन सिंह चौहान, एडवोकेट शहजादा चौधरी, सुबोध शास्त्री, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, राहुल शर्मा, लाल बहादुर, बृजेश कश्यप, चेतन प्रकाश यादव, चंद्रपाल केन, डॉक्टर फराहीम, करण यादव, बबलू यादव, गुलफाम कुरैशी, नफीज खान, ओमपाल सिंह, एडवोकेट नौशाद चौधरी, रवींद्र शर्मा, गांधी सरदार, कय्यूम अली, डॉक्टर महबूब अली, मोहम्मद परवेज, गौरव शर्मा, कुलदीप शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News