Hapur में दिनदहाड़े महिला से ठगी, विश्वास में लेकर उतारे सोने के कुंडल

Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। भीड़भाड़ वाले कोठी गेट बाजार में अज्ञात पुरुष और महिला ने मिलकर एक महिला को अपने झांसे में लेकर उसके कानों से करीब आठ ग्राम सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। भीड़भाड़ वाले कोठी गेट बाजार में अज्ञात पुरुष और महिला ने मिलकर एक महिला को अपने झांसे में लेकर उसके कानों से करीब आठ ग्राम सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला राजीव विहार निवासी कल्पना गर्ग बुधवार शाम करीब चार बजे कोठी गेट स्थित बाजार की ओर जा रही थीं। रास्ते में एक अज्ञात पुरुष और एक महिला ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने खुद को भला और सहानुभूति रखने वाला व्यक्ति बताते हुए बातचीत शुरू की। कुछ ही मिनटों में उन्होंने महिला का विश्वास जीत लिया और बातों-बातों में उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।

आरोपियों का नहीं लग सका सुराग (Hapur)

आरोप है कि ठगों ने बड़ी सफाई से किसी बहाने महिला से उसके सोने के कुंडल उतरवा लिए। जब तक पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ, तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपियों की आसपास तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur)

पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात पुरुष और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News