Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद Hapur के थाना देहात क्षेत्र में किठौर रोड पर स्थित एक फार्म हाउस में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान वारदात हुई जिसमें संविदा विद्युतकर्मी रामकुमार पर उनके ही मोहल्ले के कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वजह सिर्फ इतनी थी कि रामकुमार ने खाना खाते समय एक व्यक्ति की पिटाई का विरोध किया था। हमले में रामकुमार की गर्दन और बाएं कान पर गहरे घाव आए और खून बहने लगा। घायल हालत में परिजनों के साथ वे थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कीपुलिस ने रात में ही उनका मेडिकल कराया और एक मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
नगर के मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी के निवासी रामकुमार अतरपुरा स्थित बिजली घर में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात वे किठौर रोड के फार्म हाउस में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। खाना खाते समय उनके मोहल्ले के ही कुछ युवक एक व्यक्ति को पीटने लगे। रामकुमार ने बीच-बचाव कर पिटाई रुकवाई तो गुस्साए युवकों ने उनपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद रामकुमार लहूलुहान हो गए और परिजन उन्हें लेकर तुरंत थाने पहुंचे।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)
पुलिस ने रात में ही मेडिकल कराकर घायल का बयान दर्ज किया और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने कहा कि फार्म हाउस की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है । जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















