Hapur में सलोनी की मौत के बाद हंगामा, एक घंटे तक जाने नहीं दिया शव, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड, मोहल्ला शिवनगर में 16 जून की देर रात हुए दिल दहला देने वाले वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पड़ोसियों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर 25 वर्षीय सलोनी को जलाने की घटना में शनिवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान सलोनी की मौत हो गई। सलोनी की मौत की खबर से उनके ससुराल और मायके में मातम छा गया, जबकि रविवार शाम को शव के मोहल्ले में पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

क्या है पूरा मामला? (Hapur)

ससुर फूल सिंह की तहरीर के अनुसार, पड़ोसियों मुकेश, गंगाराम, भोपाल, श्रीपाल और मुकेश के साले के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी। 16 जून की रात करीब 1:30 बजे आरोपी छत के रास्ते सलोनी के घर में घुसे और उनके कमरे में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उस समय सलोनी अपनी दो मासूम बेटियों, 4 वर्षीय निया और 2 वर्षीय रिया, के साथ सो रही थीं। सलोनी की चीख-पुकार सुनकर फूल सिंह और उनकी पत्नी जागे और उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर सलोनी को पहले मेरठ और फिर दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां शनिवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई। Hapur देहात पुलिस ने इस मामले में मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

Hapur --
Hapur —

शव के पहुंचने पर हंगामा

रविवार शाम 4:45 बजे सलोनी का शव एंबुलेंस से मोहल्ला शिवनगर के बाहर पहुंचा। गुस्साए परिजनों और स्थानीय भीड़ ने एंबुलेंस को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे को शांत करने के लिए सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा, Hapur नगर कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह, महिला थाना प्रभारी अरुणा राय और देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

- Advertisement -
Hapur -
Hapur –

परिवार में मातम, मासूम बेटियों का भविष्य अधर में

सलोनी के शव के मोहल्ले में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सलोनी के पति दीपू और उनके परिजन फूट-फूटकर रो रहे थे। सलोनी की दो मासूम बेटियों, निया और रिया, का भविष्य अब अनिश्चित हो गया है। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों की आंखें भी नम थीं। सलोनी का मायका मोहल्ला गिरधारीनगर में होने के कारण वहां से भी सैकड़ों लोग शिवनगर पहुंचे थे।

पुलिस की कार्रवाई

सीओ सिटी Hapur जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

add
add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-