CLOSE

Hapur मोबाइल टावरों निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, टावरों के उपकरण, कार बरामद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

kabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर वहां से उपकरण चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य दिल्ली एनसीआर व प्रदेश के विभिन्न जनपदों में टावरों को निशाना बनाते थे।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ वह संदिग्ध लोगो और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं।

इस सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने नंगौला चौकी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोककर उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur)

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिल्ली के थाना नंदनगरी क्षेत्र के सुंदरनगरी कालोनी का दिलशाद व जिला गौतमबुद्धनगर के गांव असगरपुर निवासी इकबाल हैं।

यह किया बरामद (Hapur)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार , दो चाकू, तीन मोबाइल, 2400 हजार रुपए, पांच टावर की बैट्रा, एक आरआरयू डिवाइस व एक एसएसपीएस डिवाइस बरामद किया गया है।

यहां दिया था वारदातों को अंजाम (Hapur)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 17 सितंबर की रात चमरी स्थित एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा 14 अगस्त को जिला बुलंदशहर के न्यू गुलावठी स्थित मोबाइल टावर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह के सदस्य दिल्ली एनसीआर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

- Advertisement -

Hapur मोबाइल टावरों निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, टावरों के उपकरण, कार बरामद Hapur मोबाइल टावरों निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, टावरों के उपकरण, कार बरामद Hapur मोबाइल टावरों निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, टावरों के उपकरण, कार बरामद Hapur मोबाइल टावरों निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, टावरों के उपकरण, कार बरामद Hapur मोबाइल टावरों निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, टावरों के उपकरण, कार बरामद

Hapur मोबाइल टावरों निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, टावरों के उपकरण, कार बरामद Hapur मोबाइल टावरों निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, टावरों के उपकरण, कार बरामद Hapur मोबाइल टावरों निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, टावरों के उपकरण, कार बरामद Hapur मोबाइल टावरों निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, टावरों के उपकरण, कार बरामद

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-