CLOSE

Hapur एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, बीएसए कार्यालय के दो कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, जाने क्या है मामला !

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में मंगलवार को मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय के बाहर बड़ी कार्रवाई की। बीसीए विभाग के कनिष्ठ सहायक और संविदा कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में थाना हापुड़ देहात ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

क्या है पूरा मामला

एंटी करप्शन टीम के अनुसार पिलखुवा के शिवालिक ग्रीन निवासी सुकुमार पहाड़ी ने तीन दिन पहले शिकायत दर्ज की थी। सुकुमार ने बताया कि उनका भविष्य पब्लिक स्कूल पिलखुवा में है, जिसकी मान्यता का नवीनीकरण होना था। इसके लिए उन्होंने बीएसए कार्यालय में संपर्क किया, जहां उनकी मुलाकात कनिष्ठ सहायक दीपेंद्र शर्मा और संविदा कर्मचारी निखिल शर्मा से हुई। दोनों ने मान्यता नवीनीकरण के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

Hapur एंटी करप्शन ने दबोचा

मंगलवार दोपहर निरीक्षक मयंक अरोड़ा, योगेंद्र धामा, कृष्ण अवतार सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, राहुल देव तोमर, जसवीर सिंह समेत 20 सदस्यीय टीम हापुड़ पहुंची। सुकुमार पहाड़ी को 70 हजार रुपये लेकर बीएसए कार्यालय के बाहर भेजा गया। सुकुमार ने दीपेंद्र और निखिल से संपर्क किया, जिन्होंने उसे कार्यालय के बाहर एक चाय की दुकान पर बुलाया। जैसे ही सुकुमार ने रिश्वत की रकम दोनों को सौंपी, एंटी करप्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा।

- Advertisement -

एंटी करप्शन टीम ने शुरू की पूछताछ

टीम ने दोनों आरोपियों को थाना हापुड़ (hapur) देहात ले जाकर पूछताछ शुरू की। टीम के अनुसार पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों को उजागर किया है।

Hapur
Hapur

Hapur एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, बीएसए कार्यालय के दो कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, जाने क्या है मामला! Hapur एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, बीएसए कार्यालय के दो कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, जाने क्या है मामला!

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-