Hapur बिजली की आंख मिचौली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, सौपा ज्ञापन

khabarwala 24 News Hapur: Hapur संयुक्त हापुड उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सदस्य जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां बिजली की समस्या को लेकर रोष व्यक्त करते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। इसको लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। विद्युत समस्या से सभी परेशान संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News Hapur: Hapur संयुक्त हापुड उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सदस्य जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां बिजली की समस्या को लेकर रोष व्यक्त करते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। इसको लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

विद्युत समस्या से सभी परेशान

संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वाले और संजय अग्रवाल ने डिप्टी कलेक्टर को बताया कि बिजली की अघोषित कटौती से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। आलम यह है कि कब विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाए यह किसी को पता नहीं रहता है। बिजली घर पर जानकारी करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। पूरी पूरी रात महिला और बच्चे परेशान रहते हैं। उमस के कारण लोगों का बुरा हाल है। वहीं बार बार कहने के बाद भी निगम के अफसर समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं।

फैक्ट्री चलानी हो रही मुश्किल (Hapur)

उन्होंने बताया कि फैक्ट्रियों में मशीन नहीं चल पा रही है अगर यहीं स्थिति रही तो फैक्ट्री चलानी मुश्किल हो जाएगी। व्यापारी माल की आपूर्ति समय से नहीं कर पा रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई जाए। जर्जर तारों को बदलवाया जाए ताकि बार बार फाल्ट न हो, ट्रांसफार्मर की जहां आवश्यकता हो उनकी क्षमता बढ़वाई जाए। डिप्टी कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

यह रहे मौजूद 

इस अवसर पर तुषार गुप्ता, कपिल, शिवम तेल वाले, सोनू बंसल, बिट्टू, रवि किशन, इंदर कौशिक, राकेश अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद थे।

Hapur बिजली की आंख मिचौली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, सौपा ज्ञापन Hapur बिजली की आंख मिचौली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, सौपा ज्ञापन Hapur बिजली की आंख मिचौली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, सौपा ज्ञापन Hapur बिजली की आंख मिचौली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, सौपा ज्ञापन Hapur बिजली की आंख मिचौली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, सौपा ज्ञापन Hapur बिजली की आंख मिचौली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, सौपा ज्ञापन Hapur बिजली की आंख मिचौली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, सौपा ज्ञापन Hapur बिजली की आंख मिचौली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, सौपा ज्ञापन Hapur बिजली की आंख मिचौली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, सौपा ज्ञापन Hapur बिजली की आंख मिचौली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, सौपा ज्ञापन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News