हापुड़ के श्री देव भूमि सपनावत में लगा श्री बालाजी महाराज का दरबार

हापुड़, 21 दिसंबर (Khabarwala24)। हापुड़ जिले के श्री देव भूमि सपनावत में श्री बालाजी महाराज (मेहंदीपुर वाले) का वार्षिक दरबार लगा। इस कार्यक्रम में गुरुदेव सुशांत तोमर के प्रवचन हुए और भक्तों ने संकीर्तन के साथ भजन गाए। दूर-दूर से आए श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद और प्रसाद लिया। कार्यक्रम की जानकारी रेवती […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़, 21 दिसंबर (Khabarwala24)। हापुड़ जिले के श्री देव भूमि सपनावत में श्री बालाजी महाराज (मेहंदीपुर वाले) का वार्षिक दरबार लगा। इस कार्यक्रम में गुरुदेव सुशांत तोमर के प्रवचन हुए और भक्तों ने संकीर्तन के साथ भजन गाए। दूर-दूर से आए श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद और प्रसाद लिया।

कार्यक्रम की जानकारी रेवती शरण गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यह दरबार हर साल श्री देव भूमि सपनावत में लगता है। गुरुदेव सुशांत तोमर ने प्रवचन में कहा कि परमार्थ भगवान का भजन जीवन का सबसे सुंदर संगीत है। बाजा बजने के बाद कोई सुर नहीं निकलेगा, इसलिए अभी से भजन और संकीर्तन में लग जाना चाहिए। गुरुदेव ने यह भी बताया कि सतयुग में तपस्या, त्रेता में यज्ञ और कलयुग में संकीर्तन से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है।

भक्तजन बाबा के भजनों पर नाचते-झूमते नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बरेली, मुरादाबाद, बृजघाट, मेरठ, जयपुर, दिल्ली, खुर्जा, बुलंदशहर, गुलाबठी, धौलाना, समाना गांव, गाजियाबाद और दादरी सहित आसपास के क्षेत्रों से भक्त पहुंचे।

मौजूद लोगों में रेवती शरण गुप्ता, सिंहराज, जितेंद्र, रविंद्र, राजेंद्र, इंद्रजीत, सुशीला देवी, रेनू, सुदेश, रामकली, दिव्य, बिपुल, भारत, युग, प्रशांत, नितीन उर्फ मोनू, शलभ, राजू मंत्री, मनोज, आशा देवी, मुन्नी देवी, डिंपल, शिवा, कामनी, अमर प्रताप उर्फ पिंटू, संजीव, वशिष्ठ, बृजेश गहलोत, योगेश्वर जी महाराज के साथ क्षेत्र के सभी लोग शामिल रहे। अनिल एडवोकेट, सतवीर, प्रमोद सिंह, पप्पू सिंह, सुंदरलाल, प्रशांत, वेद प्रकाश, विक्की, मित्रपाल, अरविंद, अन्नू, हनु, शिवा बाबू, स्नेह और गोलू भी मौजूद थे।

सभी भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन किए, गुरुदेव सुशांत तोमर से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय रहा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Vikas Kumar
Vikas Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Vikas Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News