Hapur हापुड़ के सिखेड़ा गांव में विवाहिता का शव खिड़की पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे की खिड़की पर चुन्नी से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे की खिड़की पर चुन्नी से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, मृतका शिवानी, जो मूल रूप से गौतमबुद्धनगर के एनटीपीसी ऊंचा अमीपुर की निवासी थी, की शादी डेढ़ वर्ष पहले सिखेड़ा गांव निवासी मोनू के साथ हुई थी। यह एक प्रेम विवाह था। दंपती का दस महीने का एक बेटा भी है। शुक्रवार सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने शिवानी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो शिवानी का शव खिड़की पर चुन्नी से लटका हुआ था। पति मोनू ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक शिवानी की मौत हो चुकी थी।

मौके पर पहंचे परिजन

घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मोनू पर शिवानी की हत्या का आरोप लगाया। उनका दावा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पति और पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। मृतका शिवानी और मोनू ने लव मैरिज की थी। मामले की जांच की जा रही है।

Add
Add

Hapur हापुड़ के सिखेड़ा गांव में विवाहिता का शव खिड़की पर लटका मिला, हत्या का आरोप Hapur हापुड़ के सिखेड़ा गांव में विवाहिता का शव खिड़की पर लटका मिला, हत्या का आरोप Hapur हापुड़ के सिखेड़ा गांव में विवाहिता का शव खिड़की पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Hapur
Hapur

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News