Hapur में बाबूगढ़ छावनी के महिला साधु का शव मिला

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़स के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी में बिजली घर के पास स्थित चामुंडा मंदिर के निकट रविवार सुबह एक महिला साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान आधार कार्ड के आधार पर जिला संभल के गांव आसतपुर चित्री निवासी सुमित्रा […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़स के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी में बिजली घर के पास स्थित चामुंडा मंदिर के निकट रविवार सुबह एक महिला साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान आधार कार्ड के आधार पर जिला संभल के गांव आसतपुर चित्री निवासी सुमित्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतका के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए लोगों ने मंदिर परिसर के पास एक महिला साधु का शव देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के पास से एक आधार कार्ड बरामद किया। आधार कार्ड के जरिए मृतका की पहचान सुमित्रा, निवासी आसतपुर चित्री, जिला संभल के रूप में हुई।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतका की मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा। पुलिस मृतका के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News