Hapur श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति चुनाव में दूसरे गुट ने घोषित किए तीन प्रत्याशी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के चुनावों को लेकर दूसरे गुट ने भी अपने तीन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उम्मीद है कि दोनों गुट आगामी दिनों में अपने शेष प्रत्याशियों की घोषणा जल्द करेंगे। एक गुट से पूर्व में चार पदों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के चुनावों को लेकर दूसरे गुट ने भी अपने तीन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उम्मीद है कि दोनों गुट आगामी दिनों में अपने शेष प्रत्याशियों की घोषणा जल्द करेंगे। एक गुट से पूर्व में चार पदों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। सही स्थिति का अंदाजा नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद होगा।

श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति का क्या है चुना कार्यक्रम (Hapur)

चुनाव अधिकारी और एसएसवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने पिछले दिनों चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी। जिसमें 20 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रदर्शन, 26 दिसंबर को नामांकन पत्रों का वितरण, 27 दिसंबर को नामांकन पत्र जमा करना, 28 दिसंबर को नाम निर्देशन पत्रों का परि-निरिक्षण 30 दिसंबर को अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन, 12 जनवरी को मतदान (यदि आवश्यक हो), 12 जनवरी को मतगणना एवं मतगणना के उपरांत निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

दूसरे गुट ने किए तीन प्रत्याशी घोषित(Hapur)

श्री चंडी धाम सेवा ग्रुप के नेता नवनीत अग्रवाल (कली वालों) ने उपाध्यक्ष पद पर लोकश कुमार गुप्ता (बब्बू जी), मंत्री पद पर मोहित जैन(आचार वाले), कोषाध्यक्ष पद पर संजीव विजय गुप्ता (विजंत वाले) को प्रत्याशी घोषित किया है।

एक गुट से चार लोगों के नाम हो चुके हैं घोषित (Hapur)

श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति से एक गुट की तरफ से प्रधान पद के लिए संजय गुप्ता (टायर वाले), उप प्रधान पद पर जयप्रकाश वर्मा (मन्नी सर्राफ), मंत्री पद पर राजीव गर्ग दत्तियाने वाले और लेखा निरीक्षक पद पर गौरव सर्राफ (बिट्ठल) का नाम सामने आया था।

Hapur श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति चुनाव में दूसरे गुट ने घोषित किए तीन प्रत्याशी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News