Khabarwala 24 News Hapur: Hapur(साहिल अंसारी) सर्दी और कोहरे को ध्यान में रखे हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में 18 जनवरी तक शिक्षण कार्य बंद रखने के आदेश दिए हैं।
क्या किए आदेश (Hapur)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीत तोमर ने जारी आदेश में कहा है कि जनपद हापुड में अत्यधिक ठण्ड एवं प्रतिकूल मौसमी दशाओं के दुष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के समस्त परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त बेसिक शिक्षा परिषद एवं समस्त बोर्ड (माध्यमिक शिक्षा परिषद/सी.बी.एस.सी. / आई.सी.एस.सी/ संस्कृत शिक्षा परिषद/मदरसा बोर्ड व अन्य समस्त बोर्ड) के विद्यालयों (कक्षा-नर्सरी से कक्षा-8 तक) में दिनांक 16.01.2025 से दिनांक 18.01.2025 तक शिक्षण कार्य बन्द रहेगा । जनपद हापुड में संचालित समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नियमित रूप से विधिवत संचालित रहें।
शिक्षकों के लिए दिए यह आदेश (Hapur)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में नियमित समय पर उपस्थित होकर शासकीय/विभागीय कार्यों का सम्पादन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाध्यपक/प्रबन्धकों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।


