Khabarwala 24 News Hapur: वैशाली कॉलोनी, असौड़ा रोड में बाबा वाले का भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया। संकीर्तन में गुरु देव सुशांत तोमर के प्रेरणादायक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजनों का आनंद लिया और बाबा बालाजी महाराज मेहदीपुर वाले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

गुरु की महिला का किया वर्णन (Hapur)
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पियूष वर्मा ने बताया कि बाबा का संकीर्तन गुरु देव सुशांत तोमर के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरु देव सुशांत तोमर ने अपने प्रवचनों में गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा—
“गुरु एक विशाल वृक्ष होता है, जिसकी छाया में कई नन्हे पौधे अपना भविष्य संवारते हैं।”
उन्होंने श्रद्धालुओं से परमार्थ के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा—
“जीवन की शाम होने से पहले परमार्थ कर लो, अन्यथा अंत में पछतावे के सिवा कुछ नहीं बचता।”
भजनों पर झूमे श्रद्धालु, दूर-दूर से पहुंचे भक्त (Hapur)
संकीर्तन के दौरान बालाजी महाराज मेहदीपुर वाले के भजनों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। कार्यक्रम में बरेली, मुरादाबाद, बृजघाट, मेरठ, जयपुर, दिल्ली, खुर्जा, बुलंदशहर, गुलावठी, देवभूमि, सपनावत, समाना गांव, गाजियाबाद, दादरी सहित आसपास के क्षेत्रों से भक्तजन पहुंचे।
यह रहे मौजूद (Hapur)
कार्यक्रम में गुरु देव सुशांत तोमर के साथ-साथ शिवा, मुन्नी देवी, नितिन उर्फ मोनू, राजा, राजू मंत्री, डिंपल, सुदेश, हनु, पप्पू, बाबू, मोहित, मनोज, वेद प्रकाश, शलभ, बृजेश गहलोत, रेवती शरण गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


