Hapur संभल कर घर से निकले, एनएच 9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के ब्रजघाट स्थित गंगा घाट से गंगा पार के जनपद अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली समेत अनेक जनपदों के शिवभक्त बड़ी संख्या में शिवरात्रि के बाद भी सावन माह में भगवान आशुतोष का गंगा के पावन जल से जलाभिषेक करते हुए। बड़ी संख्या में शिवभक्तों के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के ब्रजघाट स्थित गंगा घाट से गंगा पार के जनपद अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली समेत अनेक जनपदों के शिवभक्त बड़ी संख्या में शिवरात्रि के बाद भी सावन माह में भगवान आशुतोष का गंगा के पावन जल से जलाभिषेक करते हुए। बड़ी संख्या में शिवभक्तों के आगमन के मद्देनजर पुलिस ने भारी वाहनों का रूट डायवर्जन जारी कर दिया है। यह रूट डायवर्जन आज रविवार दोपहर बारह बजे से सोमवार की रात तक लागू रहेगा। जनपद में सप्ताह में पांच दिन ही भारी वाहनों का आवागमन हो सकेगा।

क्या है रूट डायवर्जन प्लान (Hapur)

दिल्ली और गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना, गुलावठी, होते हुए जिला बुलंदशहर के नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते मुरादाबाद जाएगा। दिल्ली व गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन छिजारसी, धौलाना, गुलावठी होते हुए जिला बुलंदशहर के नरोरा, बबराला, भजौई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते से होकर मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर से, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर से ततारपुर चौराहा होते हुए टियाला अंडर पास से किठौर होते हुए परीक्षितगढ़, मवाना, बहसुमा, रामराज बिजनौर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप के सामने से गुलावठी होते हुए जिला बुलंदशहर के नरोरा, बबराला, भजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन (Hapur)

मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को मुरादाबाद कांठ, बिजनौर के स्योहारा, धामपुर, बिजनौर बैराज मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से मेरठ- दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को टीएमयू की बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ दिल्ली भेजा जाएगा।

बरेली से दिल्ली जाने वाले वाहन 

बरेली से दिल्ली जाने वाले वाहनों को आबला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से नरोरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरोरा, जनपद बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शिवाला कला, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी (Hapur)

सीओ यातायात जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सावन के शेष बचे सोमवारों को लेकर भी रूट डायवर्जन किया जाएगा क्योंकि बड़ी संख्या में शिवभक्त ब्रजघाट आते हैं। संबंधित पुलिस कर्मियों को सख्ती से रुट डायवर्जन का पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जितेद्र कुमार शर्मा, सीओ यातायात

Hapur संभल कर घर से निकले, एनएच 9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन Hapur संभल कर घर से निकले, एनएच 9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन Hapur संभल कर घर से निकले, एनएच 9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन Hapur संभल कर घर से निकले, एनएच 9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन Hapur संभल कर घर से निकले, एनएच 9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन Hapur संभल कर घर से निकले, एनएच 9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन Hapur संभल कर घर से निकले, एनएच 9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन Hapur संभल कर घर से निकले, एनएच 9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन Hapur संभल कर घर से निकले, एनएच 9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन Hapur संभल कर घर से निकले, एनएच 9 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News