Hapur में आरोग्य अस्पताल में रोटरी हापुड़ कैंसर सोसाइटी और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी लैब का हुआ शुभारंभ

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur के आनंद विहार, सबली रोड स्थित आरोग्य अस्पताल, में रविवार को रोटरी हापुड़ कैंसर सोसाइटी का शुभारंभ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने किया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पराग शर्मा ने बताया कि कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या और बड़े शहरों में इलाज की जटिलता व उच्च लागत को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur के आनंद विहार, सबली रोड स्थित आरोग्य अस्पताल, में रविवार को रोटरी हापुड़ कैंसर सोसाइटी का शुभारंभ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने किया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पराग शर्मा ने बताया कि कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या और बड़े शहरों में इलाज की जटिलता व उच्च लागत को देखते हुए इस सोसाइटी का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य विश्वस्तरीय मानकों पर कैंसर की जांच और इलाज को सुलभ, सरल और किफायती बनाना है।

अस्पताल में यह सुविधा रहेगी उपलब्ध (Hapur)

सोसाइटी में एम्स, दिल्ली से प्रशिक्षित ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रफुल पांडे (डीएम) के नेतृत्व में 20 चिकित्सकों की टीम कार्य करेगी। आरोग्य अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर, मुंह, हड्डी, गले, ब्रेस्ट, बच्चेदानी और गुर्दे के कैंसर जैसी सर्जरी के साथ-साथ कीमोथेरेपी, टारगेट थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी।

Hapur-
Hapur-

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर डॉ. विपन गुप्ता, रोटरी क्लब के सचिव श्री प्रदीप त्यागी, अभिमन्यु इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दीपक अग्रवाल, अस्पताल के डायरेक्टर अनुराग शर्मा, विवेक शर्मा, डॉ. अंकित गोयल, डॉ. राहुल शर्मा, अरेंद्र चौधरी, मनोज जिंदल, अतुल शर्मा, पंकज सिंघल, नितिन और गिरीश शर्मा उपस्थित रहे।

गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी लैब का भी हुआ उद्घाटन (Hapur)

आरोग्य अस्पताल में प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. नित्यानंद शर्मा और डॉ. पराग शर्मा ने संयुक्त रूप से गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी लैब का शुभारंभ किया। इस लैब में एंडोस्कोपी, कैप्सुलर एंडोस्कोपी, ईवीएल, ईआरसीपी, कोलोनोस्कोपी, मैनोमेट्री और फाइब्रोस्कैन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डॉ. पराग शर्मा ने बताया कि अब तक मरीजों को इन सुविधाओं के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब ये सेवाएं हापुड़ में ही उपलब्ध होंगी।

यह रहे मौजूद (Hapur)

उद्घाटन समारोह में डॉ. विपन गुप्ता, प्रदीप त्यागी, दीपक अग्रवाल, अनुराग शर्मा, विवेक शर्मा, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. अंकित गोयल, अभिषेक कौशिक, विजय शंकर शर्मा (आईआईए), अरेंद्र चौधरी, मनोज जिंदल, अतुल शर्मा, पंकज सिंघल, नितिन और गिरीश शर्मा उपस्थित रहे।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News