CLOSE

Hapur तेज रफ्तार में दौड़ाई रोडवेज बस, यात्रियों की जान पर बनी, फिर पुलिस ने रोकी बस, काटा चालान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रोडवेज की अनुबंधित बस ने कई यात्रियों की जान आफत में ला दी। आरोप है कि बस का चालक शराब पीकर वाहन दौड़ा रहा था और उसने कई स्थानों पर जमकर कट लगाए। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव सिमरौली के पास बस को रोक लिया और उसका चालान करते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों को सूचना दी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

हापुड़ डिपो की अनुबंधित बस बुलंदशहर के स्याना से गाजियाबाद के कौशांबी के बीच संचालित होती है। शुक्रवार को यह बस स्याना से यात्रियों को लेकर वाया कुचेसर रोड चौपला के रास्ते कौशांबी की ओर जा रही थी। बस में करीब 50-60 सवारियां मौजूद थीं। जब बस कुचेसर रोड चौपला से निकलकर उपैड़ा के रास्ते आ रही थी बस चालक ने कई स्थानों पर ऐसे खतरनाक कट लगाए, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने बस चालक से ठीक प्रकार से बस चलाने की बात कही तो उस पर यात्रियों की बात का कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद यात्रियों ने बस के परिचालक को शिकायत भी दर्ज कराई थी।

गौवंश को बचाने में बस हुई अनियंत्रित (Hapur)

बस में यात्रा कर रहे कुचेसर रोड चौपला निवासी अर्जुन कुमार ने बताया कि वह नोएडा मेट्रो में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को वह इसी अनुबंधित बस में सवार होकर कौशांबी के लिए जा रहे थे। बस के चालक ने कुचेसर रोड चौपला के पास गांव बनखंडा के पास बस को लहराना शुरू कर दिया। जब यात्रियों द्वारा विरोध किया गया तो वह नहीं माना। इसके बाद बस के चालक ने उपैड़ा फ्लाईओवर पर एक गौवंश को बचाने के चक्कर में फिर से बस को लहरा दिया। बस के लहरते ही ऐसा लगा कि बस फ्लाईओवर से गिर जाएगी।

- Advertisement -

पुलिस ने बस को रोका (Hapur)

बस में सवार यात्रियों ने चालक के अनियंत्रित और तेज रफ्तार में वाहन चलाने की वीडियो बना ली और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। यात्रियों ने बाबूगढ़ थाने पर बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन बस के चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और बस को गांव सिमरौली मंदिर के पास रोक लिया।

क्या कहते है थाना प्रभारी (Hapur)

बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बस को रोककर चालान कर दिया और रोडवेज के एआरएम को इसकी जानकारी दी।

क्या कहते हैं एआरएम (Hapur)

रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी और ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा

- Advertisement -

Hapur तेज रफ्तार में दौड़ाई रोडवेज बस, यात्रियों की जान पर बनी, फिर पुलिस ने रोकी बस, काटा चालान Hapur तेज रफ्तार में दौड़ाई रोडवेज बस, यात्रियों की जान पर बनी, फिर पुलिस ने रोकी बस, काटा चालान Hapur तेज रफ्तार में दौड़ाई रोडवेज बस, यात्रियों की जान पर बनी, फिर पुलिस ने रोकी बस, काटा चालान Hapur तेज रफ्तार में दौड़ाई रोडवेज बस, यात्रियों की जान पर बनी, फिर पुलिस ने रोकी बस, काटा चालान Hapur तेज रफ्तार में दौड़ाई रोडवेज बस, यात्रियों की जान पर बनी, फिर पुलिस ने रोकी बस, काटा चालान Hapur तेज रफ्तार में दौड़ाई रोडवेज बस, यात्रियों की जान पर बनी, फिर पुलिस ने रोकी बस, काटा चालान Hapur तेज रफ्तार में दौड़ाई रोडवेज बस, यात्रियों की जान पर बनी, फिर पुलिस ने रोकी बस, काटा चालान Hapur तेज रफ्तार में दौड़ाई रोडवेज बस, यात्रियों की जान पर बनी, फिर पुलिस ने रोकी बस, काटा चालान

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-