Hapur सीएम योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस, वाहनों से हटवाए हूटर

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अफसरों के साथ पिछले दिनों बैठक की गई थी। जिसके बाद पुलिस सड़कों पर उतर आई। पुलिस ने हूटर, सायरन का इस्तेमाल कर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जनपद हापुड़ की पुलिस ने जनपद में विभिन्न चौराहों पर चेकिंग […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अफसरों के साथ पिछले दिनों बैठक की गई थी। जिसके बाद पुलिस सड़कों पर उतर आई। पुलिस ने हूटर, सायरन का इस्तेमाल कर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जनपद हापुड़ की पुलिस ने जनपद में विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने गाड़ियों से हूटर हटाए औरचालान किए।

चेकिंग अभियान से मची अफरा तफरी (Hapur)

सोमवार की शाम को पुलिस ने जदीद पुलिस चौकी, मेरठ तिराहा, तहसील चौपला अतरपुर चौपला, पक्का बाग समेत जनपद में अनेक स्थानों पर हूटर, प्रेशर हार्न लगे वाहनों की चेकिंग की। भारी पुलिस को देख वाहन चालक यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर इतना चेकिंग अचानक क्यों हो रही है। मामले की जानकारी करने पर लोगों को पता चला कि वीआईपी कल्चर को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है। कई वाहन चालक तो पुलिस की चेकिंग देख पहले ही रूक गए, दो पहिया वाहनों पर सवार तीन युवक पुलिस को देख वापस दौड़ने लगे।

बैठक में सीएम योगी ने दिए थे ये निर्देश (Hapur)

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि वाहन सरकारी हो या निजी, उनमें प्रेशर हॉर्न या हूटर नहीं बजाना चाहिए। जिनके पास है उसे तत्काल हटाया जाए। वीआईपी कल्चर किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आदेश मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस तत्काल सड़कों पर उतर आई। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और वाहनों से हूटर और काली फिल्म उतरवाई जा रही है।

क्या कहते हैं यातायात निरीक्षक (Hapur)

यातायात निरीक्षक उपदेश यादव ने बताया कि एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने जनपद में एक दर्जन से ज्यादा निजी वाहनों पर लगे हूर्टर, 50 से 60 वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस लिखे स्टीगर हटाए गए। करीब दो दर्जन वाहनों के चालान किए गए।

Hapur सीएम योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस, वाहनों से हटवाए हूटर Hapur सीएम योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस, वाहनों से हटवाए हूटर Hapur सीएम योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस, वाहनों से हटवाए हूटर Hapur सीएम योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस, वाहनों से हटवाए हूटर Hapur सीएम योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस, वाहनों से हटवाए हूटर Hapur सीएम योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस, वाहनों से हटवाए हूटर Hapur सीएम योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस, वाहनों से हटवाए हूटर Hapur सीएम योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस, वाहनों से हटवाए हूटर

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News