CLOSE

Hapur Police Line हापुड़ में आधुनिक पुलिस लाइन का 228 करोड़ से होगा निर्माण

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur Police Line यूपी के जनपद हापुड़ का सृजन होने के करीब साढ़े 12 साल बाद आधुनिक पुलिस लाइन का निर्माण होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर गोकुल में पुलिस लाइन का निर्माण होना है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Police Line)

बताया गया कि नियोजन विभाग ने 228 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। लंबे समय से पुलिस लाइन के लिए जमीन और इसके बाद निर्माण के लिए प्रयास चल रहे थे। करीब एक साल पहले तत्कालीन डीएम मेधा रूपम के समय में जमीन चिह्नित की गई थी।

पुलिस लाइन के निर्माण के लिए 16.42 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई थी। जिसकी अधिग्रहण संबंधित प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। इस पुलिस लाइन में सैकड़ों पुलिसकर्मियों के परिवार रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस विभाग से संबंधित कार्यों के लिए पुलिस लाइन का होना भी जरूरी है। फिलहाल हापुड़ की पुलिस लाइन अस्थाई तौर पर मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग की जमीन पर संचालित है। जमीन के चिह्नित होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा कर चुके हैं। इसके साथ ही इसके निर्माण का खाका भी खींच चुके थे।

- Advertisement -

यह होंगी पुलिस लाइन में सुविधा (Hapur Police Line)

पुलिस लाइन के निर्माण के लिए नक्शा लगभग तैयार कर लिया गया है। नक्शे में पुलिस लाइन का भवन आधुनिक होगा। जहां पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को देखते हुए निर्माण भी कराया जाएगा। भवन में आवासीय और गैर आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों व उनके परिजन के लिए अस्पताल, महिला व पुरुष बैरक, जिम, ग्राउंड, लाइब्रेरी, महिला स्वास्थ्य केंद्र, रेडियो कांप्लेक्स, खेल का मैदान समेत तमाम सुविधाएं दी जाएंगी।

क्या कहते हैं अधिकारी (Hapur Police Line)

जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि पुलिस लाइन के निर्माण के लिए नियोजन विभाग के टेंडर जारी करने की सूचना मिली है। पुलिस विभाग के अधिकारी भी निर्माण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-