CLOSE

Hapur मानसिक रूप से कमजोर बच्चे को पुलिस ने सकुशल ढूंढा, परिवार ने जताया आभार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) कोतवाली क्षेत्र से17 जुलाई को दोपहर के समय चौकी जदीद पर छज्जूपुरा निवासी अवनीश उपाध्याय ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर अपने 25 वर्षीय मंदबुद्धि बेटे शिवम उपाध्याय के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिवम मानसिक रूप से कमजोर है और उसे घर का रास्ता याद नहीं रहता। इस कारण माता-पिता बेहद चिंतित थे। चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ घंटों की कड़ी मेहनत और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने शिवम को हाफिजपुर टोल के पास सकुशल ढूंढ निकाला और उसे परिवार को सौंप दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

अवनीश उपाध्याय ने बताया कि शिवम दोपहर में घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए परिवार को डर था कि वह रास्ता भटक सकता है। तुरंत चौकी जदीद पर शिकायत दर्ज कराई गई। चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बिना देरी किए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता के चलते कुछ ही घंटों में शिवम को हाफिजपुर टोल के पास सुरक्षित पाया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई (Hapur)

चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए न केवल बच्चे को ढूंढ निकाला, बल्कि परिवार को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुझाव भी दिए। पुलिस ने माता-पिता को सलाह दी कि वे शिवम के हाथ पर उसका नाम, पता, और परिवार का मोबाइल नंबर लिखवाएं या कोई पहचान पत्र साथ रखें, ताकि भविष्य में उसे ढूंढने में आसानी हो।

- Advertisement -

परिवार का किया पुलिस का आभार व्यक्त (Hapur)

शिवम के माता-पिता ने पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हम बहुत डरे हुए थे। शिवम को ढूंढने में पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने हमें राहत दी। हम उनके आभारी हैं।” स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-