Hapur पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों पर घोषित किया इनाम, एक महिला भी शामिल

Khabarwala24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapurमें अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों में फरार चल रहे पांच शातिर अपराधियों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, पर इनाम घोषित […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapurमें अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों में फरार चल रहे पांच शातिर अपराधियों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, पर इनाम घोषित किया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

एसपी Hapur ने इन पर किया इनाम घोषित

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने ग्राम शेखपुर खिचरा, थाना धौलाना निवासी सुहैल और गुल्लू पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा, मोहल्ला कुरैशियान, मीरा की रेती, थाना गढ़मुक्तेश्वर निवासी जीशान पर 20 हजार रुपये, ग्राम भड़ंगपुर, थाना बाबूगढ़ निवासी निशांत पर 20 हजार रुपये, और हर्ष विहार कॉलोनी, कोतवाली हापुड़ नगर निवासी रीनू उर्फ रेनू पर भी 20 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इन अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और ये लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पुलिस ने जनता से की अपील

Hapur पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि इनमें से किसी भी अपराधी के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। एसपी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को इन फरार अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News