Hapur पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी रिज़वान घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

Khabarwala24 News Hapur: सिंभावली थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 42 वर्षीय कुख्यात बदमाश रिज़वान उर्फ कांचू, घायल हो गया। यह घटना नया बांस रेगुलेटर नहर पुलिया के पास उस समय हुई, जब पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। घायल अभियुक्त के कब्जे से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: सिंभावली थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 42 वर्षीय कुख्यात बदमाश रिज़वान उर्फ कांचू, घायल हो गया। यह घटना नया बांस रेगुलेटर नहर पुलिया के पास उस समय हुई, जब पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सिंभावली थानाध्यक्ष सुमित तोमर, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ नया बांस रेगुलेटर नहर पुलिया के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान सिखेड़ा अंडरपास की ओर से एक व्यक्ति संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जो संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुका नहीं और मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, जिसके बाद अभियुक्त ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया।

मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश (Hapur)

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें रिज़वान के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शातिर अपराधी है घायल बदमाश (Hapur)

पुलिस के अनुसार अभियुक्त रिज़वान उर्फ कांचू, पलवाड़ा, थाना बहादुरगढ़, हापुड़ का निवासी है और उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गौकशी, शस्त्र अधिनियम, और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News