Hapur News दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsउत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच-9) पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsउत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच-9) पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब लगभग 35 वर्षीय युवक हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान गढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Hapur News)

सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के थानों और जिलों में भी सूचना भेजी जा रही है ताकि युवक के परिजनों का पता लगाया जा सके। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा।

पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत Hapur news दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत Hapur news दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत Hapur news दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत Hapur news दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News