Hapur News टिंबर व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का मामला, चौथा आरोपी गिरफ्तार, 3.80 लाख और बाइक बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में टिंबर व्यापारी कुलदीप कुमार गोयल के घर से हुई करीब 8 लाख रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में टिंबर व्यापारी कुलदीप कुमार गोयल के घर से हुई करीब 8 लाख रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 3.80 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल हुई बाइक भी बरामद कर ली है।

क्या था पूरा मामला (Hapur News)

यह चोरी की वारदात 24 मार्च को हुई थी। उस दिन कुलदीप कुमार गोयल अपने प्रतिष्ठान पर गए हुए थे, उनकी पत्नी मंदिर पूजा करने गई हुई थीं और उनका बेटा ट्यूशन पढ़ने गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। जब गृहस्वामिनी मंदिर से लौटीं तो उन्होंने देखा कि मकान का ताला खुला हुआ है और पूरा घर तितर-बितर पड़ा है। चोरी का पता चलते ही उन्होंने शोर मचाया, जिससे कॉलोनी के लोग जमा हो गए।पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरों ने घर से लगभग 8 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Hapur News)

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार और उनकी टीम ने मामले की गहन जांच की। पुलिस की निरंतर छानबीन के बाद फरार चौथे आरोपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगापुरा निवासी मन्नु सिंह को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गोंदी सलाई अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से 3.80 लाख रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

तीन आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार (Hapur News)

पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी निवासी युवती ईशा गुप्ता, फ्रीगंज रोड मोहल्ला गंगापुरा निवासी शालिनी उर्फ शालू और आकाश शामिल थे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news टिंबर व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का मामला, चौथा आरोपी गिरफ्तार, 3. 80 लाख और बाइक बरामद Hapur news टिंबर व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का मामला, चौथा आरोपी गिरफ्तार, 3. 80 लाख और बाइक बरामद Hapur news टिंबर व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का मामला, चौथा आरोपी गिरफ्तार, 3. 80 लाख और बाइक बरामद Hapur news टिंबर व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का मामला, चौथा आरोपी गिरफ्तार, 3. 80 लाख और बाइक बरामद Hapur news टिंबर व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का मामला, चौथा आरोपी गिरफ्तार, 3. 80 लाख और बाइक बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News