Hapur News मॉर्निंग ग्रुप ने फूल-मालाओं से किया सम्मान, पुनीत गोयल ने जताया आभार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भाजपा के नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल (लकड़ी वालों) का बुधवार सुबह रेलवे रोड पर मॉर्निंग ग्रुप की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भाजपा के नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल (लकड़ी वालों) का बुधवार सुबह रेलवे रोड पर मॉर्निंग ग्रुप की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पुनित गोयल ने आभार व्यक्त किया (Hapur News)

अपने स्वागत से अभिभूत पुनीत गोयल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वह कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच समन्वय बनाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी (Hapur News)

स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने पुनीत गोयल के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल (छावनी वाले) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मनीष मक्खन, चेतन उस्ताद, नरेंद्र कुमार, मन्नी वर्मा, अमित कंसल, मनीष कंसल (गुड़ गल्ला कमेटी अध्यक्ष), वीरेंद्र बिट्टू, राम सराफ, भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि, सुरेश जिंदल, विशाल (हरे कृष्ण पानी वाले), सुनील वर्मा, अनिल आहूजा, संजय शर्मा (गुरुजी), इंद्र कौशिक सहित अनेक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news मॉर्निंग ग्रुप ने फूल-मालाओं से किया सम्मान, पुनीत गोयल ने जताया आभार Hapur news मॉर्निंग ग्रुप ने फूल-मालाओं से किया सम्मान, पुनीत गोयल ने जताया आभार Hapur news मॉर्निंग ग्रुप ने फूल-मालाओं से किया सम्मान, पुनीत गोयल ने जताया आभार Hapur news मॉर्निंग ग्रुप ने फूल-मालाओं से किया सम्मान, पुनीत गोयल ने जताया आभार Hapur news मॉर्निंग ग्रुप ने फूल-मालाओं से किया सम्मान, पुनीत गोयल ने जताया आभार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News