CLOSE

Hapur News नाबालिग किशोरी का अपहरण, आरोपी पड़ोसी युवक फरार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की मां ने अपने ही मोहल्ले के युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के ज्वालापुरी क्षेत्र की रहने वाली महिला मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। उसकी 15 वर्षीय बेटी को उसके पड़ोस में रहने वाला युवक प्रिंस पिछले करीब दो वर्षों से जानता था। आरोप है कि कुछ दिन पहले भी वह किशोरी को अपने साथ ले गया था, हालांकि बाद में लड़की वापस लौट आई थी।घटना के बाद महिला ने अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए उसे हापुड़ नगर की आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन के पास भेज दिया था। बहन किशोरी को कभी अकेला नहीं छोड़ती थी और अपने साथ रेलवे रोड स्थित मोहल्ला कलक्टर गंज में काम पर भी लेकर जाती थी।

शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी (Hapur News)

पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी प्रिंस को किशोरी के हापुड़ में होने की जानकारी मिल गई। 11 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे वह वहां पहुंचा और कथित रूप से किशोरी का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।जब काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला, तो बहन ने इसकी सूचना फोन पर मां को दी। 12 मार्च की शाम आरोपी ने महिला को फोन कर धमकी दी कि अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो वह जान से मार देगा। इस धमकी के चलते पीड़िता की मां शुरुआत में शिकायत दर्ज कराने से डरती रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

- Advertisement -

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

सदर कोतवाली के एसएचओ विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम किशोरी की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद करने का दावा किया गया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news नाबालिग किशोरी का अपहरण, आरोपी पड़ोसी युवक फरार Hapur news नाबालिग किशोरी का अपहरण, आरोपी पड़ोसी युवक फरार Hapur news नाबालिग किशोरी का अपहरण, आरोपी पड़ोसी युवक फरार Hapur news नाबालिग किशोरी का अपहरण, आरोपी पड़ोसी युवक फरार Hapur news नाबालिग किशोरी का अपहरण, आरोपी पड़ोसी युवक फरार

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-